Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने देशी पिस्टल एवं दो जिंदा राउंड के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 *अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*


कैंट थाना पुलिस ने देशी पिस्टल एवं दो जिंदा राउंड के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका उपयोग करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं जिंदा राउंड के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।

               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 08 नवंबर 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सकतपुर रोड हाईवे पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई और पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड लिया गया, पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू पुत्र गिर्राज यादव निवासी ग्राम विसोनिया थाना कैंट जिला गुना बताया । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा राउंड बरामद हुए । पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं जिंदा राउंड विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरुद्ध थाना कैंट में अपराध क्रमांक 1058/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बालकृष्ण जाटव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक श्री राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अवैध हथियार रखना, उनका प्रदर्शन करना अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध गुना पुलिस द्वारा भविष्य में भी सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.