Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने पिपरौदाखुर्द में हुई चोरी की वारदात का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 *सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों पर गुना पुलिस का शिकंजा*


कैंट थाना पुलिस ने पिपरौदाखुर्द में हुई चोरी की वारदात का किया सफल खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


*आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की अंगूठी एवं नकदी बरामद*



गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी, नकबजनी आदि वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौदाखुर्द में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने की एक अंगूठी एवं नकदी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 नवंबर 2026 को फरियादिया रेखा पत्नि समंदर केवट निवासी पिपरौदाखुर्द कैंट गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 04 नवंबर 2026 को वह अपने पति एवं बच्चों के साथ सुबह काम के सिलसिले में मंडी गई हुई थीं । इसी दौरान दोपहर में पड़ोसी ने फोन कर उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति के घुसने की सूचना दी । घर पहुंचकर देखने पर मकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा अलमारी में रखे चांदी के पायजेब, कमर झल्लर, चूड़ियां, अंगूठियां, सोने की एक अंगूठी एवं 20 हजार रुपये नकद गायब मिले । कोई अज्ञात व्यक्ति मकान का ताला तोड़कर उक्त सामान चोरी कर ले गया था । फरियादिया की रिपोर्ट पर कैंट थाने में अपराध क्रमांक 1044/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


चोरी की वारदात के खुलासे एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी के लिए कैंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी संसाधनों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास किए गए । इसी दौरान दिनांक 05 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही धीरेन्द्र पुत्र आकाश पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी, हाल पटेल नगर, थाना कैंट गुना को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया । जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सोने की एक अंगूठी एवं नकदी बरामद कर जप्त की गई । बाद पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय  पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी धीरेन्द्र पारदी को गत दिवस माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।


               कैंट थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक  जगदीश रावत, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक हरनाम सिंह एवं आरक्षक रामनिवास शर्मा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । चोरी, नकबजनी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.