Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों से किया आत्मीय संवाद

 कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के हितग्राही बच्चों से किया आत्मीय संवाद


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने सोमवार को जिले के हितग्राही बच्चों एवं उनके संरक्षकों से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत समक्ष उपस्थित होकर आत्मीय संवाद किया। यह संवाद न केवल योजना की प्रगति की समीक्षा का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के भविष्य, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझने का भी एक सराहनीय प्रयास रहा। कलेक्टर श्री कन्याल ने बच्चों से उनके शैक्षणिक हितों, कैरियर की आकांक्षाओं एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आत्मीयता से बच्चों से बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि योजना से प्राप्त सहायता राशि का समुचित उपयोग उनकी शिक्षा और सर्वांगीण विकास में हो रहा है या नहीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने हितग्राहियों को सम्मान पूर्वक मिले। 

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र हितग्राही के बैंक खाते में रुपये 10 लाख की धनराशि जमा कराई जाती है एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रतिमाह रुपये 4,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। गुना जिले में योजना से कुल 13 बच्चे लाभान्वित हुए हैं, जिनमें से 08 बालिग हितग्राहियों को स्टाइपेंड के माध्यम से तथा 05 अवयस्क बच्चों को उनके संरक्षक के साथ संयुक्त बैंक खाते में सहायता राशि भेजी जा रही है। 

कलेक्टर श्री कन्याल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि प्रत्येक तीन माह में बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद आयोजित किया जाए,जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल न केवल एक प्रशासनिक दायित्व की पूर्ति है, बल्कि बच्चों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंजली खडगी उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.