आयुक्त रेशम संचालनालय ने रेशम केन्द्र खटकिया एवं धागाकरण इकाई राघौगढ़ का किया भ्रमण
गुना
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 30 अक्टूबर को आयुक्त रेशम संचालनालय भोपाल श्री मोहित बुन्दस द्वारा गुना जिले के रेशम केन्द्र - खटकिया (कुम्भराज) तथा रेशम धागाकरण इकाई-राघौगढ का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेशम धागाकरण इकाई राघौगढ में भंडारित ककून, रीलिंग मशीनों को एवं ककून स्टॉयफल की प्रक्रिया में सुधार लाने तथा शासकीय रेशम केन्द्र-खटकिया (कुम्भराज) पर रेशम पालन करने वाले हितग्राही श्रीमति सविता बाई (लखपति दीदी) श्रीमति आजाद बाई, श्रीमति सुनीता बाई, श्रीमति मोर बाई से रेशम केन्द्र पर वर्तमान में चल रहे 1000 स्व०डिम्ब समूह के कृमिपालन कार्य को बेहत्तर तरीके से करने के सम्बंध में हितग्राहियों को तकनीकि जानकारी दी तथा समग्र -2 अन्तर्गत निजी क्षेत्र में पौधरोपण के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया ।
