दिव्यांग एवं वृद्धजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकन शिविर 04 नवम्बर को
गुना
गुना शहर में गेल इंडिया लिमिटेड एवं राष्ट्रीय फर्टिलाइजर लिमिटेड के सामाजिक निगम दायित्व अंतर्गत दिव्यांग एवं वृद्धजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन दिनांक 04 नवंबर 2026 बुधवार को प्रातः 10 बजे से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गुना, कैंट पुलिस थाने के पीछे में आयोजत किया जा रहा है। जिसमें कृत्रिम अंग हाथ, पैर, सहायक उपकरण मोटरेट ट्रायसाइकिल,व्हीलचेयर,ट्रायसाइकिल, बैसाखी वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से श्रवण यंत्र, छड़ी, कमर,घुटनों के पट्टे व्हीलचेयर आदि हेतु चिन्हांकन किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज दिव्यांगजनों हेतु आधार कार्ड,समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, यूडीआईडी कार्ड,बीपीएल कार्ड या आय प्रमाणपत्र एवं वृद्धजनों हेतु आधार कार्ड,समग्र आईडी,मोबाइल नंबर,बीपीएल कार्ड/ आय प्रमाणपत्र लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।
सभी दिव्यांग एवं वृद्धजनों से अनुरोध किया गया है कि शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाए।
