Type Here to Get Search Results !

रुठियाई में भगवान को रजत विमान में विराजमान कर धूमधाम शोभायात्रा निकली।

 रुठियाई में भगवान को रजत विमान में विराजमान कर धूमधाम शोभायात्रा निकली।

मुनि श्रमण सागर जी ओंकार सागर जी का पावन सानिध्य मिला। 


रुठियाई/ राघौगढ़ 14 नवंबर। रुठियाई नगर में प्रति वर्षानुसार भगवान आदिनाथ स्वामी के विमान की शोभायात्रा दोपहर 12:00 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नारौनी से गाजे बाजे गगन भेदी जयघोष से प्रारंभ हुई। इसके पूर्व प्रातः 9:00 बजे आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्रमण सागर जी मुनि ओंकार सागर जी महाराज साडा कॉलोनी राघौगढ़ से विहार करते हुए प्रातः 9:00 बजे रुठियाई पधारे। ‌जैन समाज रुठियाई ने पुलिस चौकी रुठियाई से मुनिराज की भव्य अगवानी की। विमान जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री मंगलोदय तीर्थ रुठियाई पहुंची।मंगलाचरण कुमारी साक्षी जैन ने किया। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन जैन समाज राघौगढ़ के यशस्वी अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य, विजय कुमार जैन वरिष्ठ पत्रकार, अरविंद कुमार जैन सेवा निवृत्त तेहसीलदार, ब्रह्मचारी जीतू भैया ने किया। जैन समाज रुठियाई के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया।मुनि श्रमण सागर जी मुनिराज के मंगल प्रवचन करते हुए कहा अपने बच्चों को पाठशाला भेजिये। संस्कार वान बनेंगे।  भगवान का अभिषेक, शांति धारा, फुलमाल हुई। इस अवसर पर गुना, राघौगढ़, धरनावदा,आरोंन, एनएफएल विजयपुर, बीनागंज, कुंभराज, जामनेर आदि के श्रद्धालु पधारे। बाहर से पधारे समाज के पदाधिकारियों का जैन समाज रुठियाई द्वारा 

सम्मान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.