Type Here to Get Search Results !

सच्चे देव शास्त्र गुरु से ही मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। मुनि श्रमण सागर जी

 सच्चे देव शास्त्र गुरु से ही मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। मुनि श्रमण सागर जी


राघौगढ़ 11 नवंबर आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रवचन वाचस्पति औजस्वी वक्ता, महा तपस्वी, बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण शर्मा सागर जी महाराज ने श्री बासु पूज्य मंदिर साडा कॉलोनी राघौगढ़ के सभागार में मंगल प्रवचन करते हुए कहा जीवन मिथ्या मान्यता से बचना चाहिए। भगवान की भक्ति करते समय मनोकामना की याचना नहीं करना चाहिए। आपने कहा मनुष्य जीवन अनमोल है। मनुष्य जीवन का महत्व समझना चाहिए।मिथ्या मान्यता की व्याख्या करते हुए कहामिथ्या मान्यता यह है कि सूरज को सूरज न मानकर दीपक मानना।। मुनि संघ जैन मंदिर बाबा कालौनी में विराजमान हैं।

         जैन समाज राघौगढ़ के शिष्ट मंडल ने भोपाल में ससंघ विराजमान आचार्य समय सागर जी महाराज के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर अनुरोध किया कि आगामी 17 नवंबर से अष्टहानिका महापर्व में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूज्य मुनि श्रमण सागर जी, मुनि ओंकार सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित करने मंगल आशीर्वाद प्रदान करें। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं जैन समाज के मार्गदर्शक विजय कुमार जैन ने आचार्य समय सागर जी को अवगत कराया कि आपके आशीर्वाद से चातुर्मास में राघौगढ़ नगर में मुनि श्रमण सागर जी मुनि ओंकार सागर जी महाराज का पावन सानिध्य मिला एवं धर्म की गंगा वही। शिष्ट मंडल के सदस्यों ने राघौगढ़ नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। शिष्ट  मंडल जैन समाज राघौगढ़ के यशस्वी अध्यक्ष सिंघई अशोक कुमार भारिल्य के नेतृत्व में मिला। शिष्ट मंडल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ अजित रावत, राघौगढ़ नगर गौरव मुनि निर्लेप सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिताजी अनिल कुमार रावत, जैन समाज ट्रस्ट कमेटी के मार्गदर्शक संतोष कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन पूर्व मंडी सचिव, आलोक भारिल्य मुनि निर्लेप सागर जी महाराज की ताई श्रीमती सुनीता रावत, माताजी श्रीमती मीना रावत उपस्थित थे

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.