Type Here to Get Search Results !

एसडीएम कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार द्वारा गठित टीम ने पीली कोठी दरगाह की नई प्रबंध कमेटी को दिलाया विधिवत चार्ज।

एसडीएम कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार द्वारा गठित टीम ने पीली कोठी दरगाह की नई प्रबंध कमेटी को दिलाया विधिवत चार्ज।


नई कमेटी ने दरगाह शरीफ पर चादर पेश कर अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।



सागर /  मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा दरगाह शरीफ पीली कोठी की साकिब राईन की अध्यक्षता में गठित नई प्रबंध कमेटी को न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सागर के आदेश के परिपालन में विधिवत चार्ज दिलाया गया।न्यायालय द्वारा तहसीलदार सागर को राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम गठित कर नई प्रबंध कमेटी को चार्ज दिलाने के निर्देश दिए गए थे।उक्त निर्देशों के पालन में नायब तहसीलदार राजेश कोष्ठी एवं प्रशासनिक टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए नई प्रबंध कमेटी को दरगाह कमेटी का विधिवत चार्ज सौंपा गया।नई कमेटी को चार्ज मिलनें के उपरांत शुक्रवार को दरगाह प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पीली कोठी दरगाह पर चादर पेश की तथा अमन-चैन,सुख-शांति,खुशहाली एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी।इस अवसर पर नई प्रबंध कमेटी ने वक्फ संपत्ति की सुरक्षा,पारदर्शी प्रबंधन तथा वक्फ की आय का निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्पष्ट किया कि नई प्रबंध कमेटी द्वारा किसी प्रकार का बलपूर्वक या अनधिकृत कब्जा नहीं किया गया है,बल्कि सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में न्यायालयीन आदेश के परिपालन में विधिवत प्रक्रिया के तहत चार्ज प्राप्त किया गया है। कमेटी ने मीडिया के सभी सम्मानित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि इस विषय से संबंधित किसी भी समाचार के प्रकाशन या प्रसारण से पूर्व संबंधित न्यायालयीन आदेश एवं प्रशासनिक दस्तावेजों का अवलोकन अवश्य करें,ताकि समाचारों में सही तथ्यों को ही स्थान मिल सके।कमेटी ने यह भी कहा कि दरगाह एवं वक्फ संपत्ति की प्रतिष्ठा और गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।अतः सभी से अनुरोध है कि अपुष्ट जानकारी,भ्रामक प्रचार व व्यक्तिगत आरोपों से बचें तथा तथ्यों के आधार पर ही कोई समाचार प्रकाशित या प्रसारित करें। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के अलावा दरगाह शरीफ पीली कोठी प्रबन्ध नई कमेटी के अध्यक्ष साकिब राईन,उपाध्यक्ष शाहनवाज कुरैशी,सचिव मोहम्मद जुबेर, कोषाध्यक्ष फुरकान अहमद,सहसचिव मोहम्मद आरिफ राईन सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद थे।


भवदीय


साकिब राईन 

अध्यक्ष 

दरगाह शरीफ पीली कोठी प्रबंध कमेटी सागर

मोबा - 8103218383

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.