साइबर ठगी की रकम खपाने के चौदह आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग - पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने थाना जामुल , थाना पद्मनाभपुर एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो महिला सहित चौदह आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिये किया जा रहा था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी स्वयं के एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से प्राप्त कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में बैंक खातों से संबंधित पासबुक , एटीएम कार्ड , चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड 5000 रुपये से 15000 रुपये तक के प्रतिफल पर उपलब्ध कराये गये थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने एवं छिपाने के लिये किया गया। प्रकरणों की विवेचना के दौरान संबंधित बैंक खातों में लाखों रुपये से अधिक की संदिग्ध लेन-देन की राशि सामने आई। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों , बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आज थाना जामुल एवं थाना पद्मनाभपुर पुलिस तथा एसीसीयू की टीम ने दो महिलाओं सहित चौदह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना जामुल , थाना पद्मनाभपुर एवं एसीसीयू दुर्ग की पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण , तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं आरोपियों की पहचान कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी -
थाना जामुल - तीन खाताधारक
मनोज यादव उम्र 49 वर्ष निवासी - सेक्टर-7, एवन्यू ए , थाना - भिलाई नगर , प्रदीप कुमार उम्र 61 वर्ष निवासी - 33 नंबर पैराडाइस कॉलोनी , बोरसी भाठा , वार्ड नंबर 50 , थाना - पद्मनाभपुर और अक्षय राज उम्र 30 वर्ष निवासी एच-2 चौहान टाउन सुपेला , थाना - सुपेला , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
थाना पद्मनाभपुर – 09 खाताधारक एवं 02 एजेंट
महेश महानंद उम्र 42 वर्ष निवासी - भारत माता चौक गौतम नगर सुपेला , थाना - सुपेला , उपेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी भारत माता चौक गौतम नगर सुपेला (एजेंट) , संतोष कुमार सोनी उम्र 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 150 , वार्ड नंबर 18 , कैम्प-1 , सुपेला , कुंदन कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी शास्त्री नगर , कैम्प-1 , थाना - छावनी (एजेंट) , सुमित कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 16 , श्रीनिवास शक्ति विहार , रिसाली थाना - नेवई , लोकेश बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी आईएसडीपी आवास , घासीदास नगर जामुल , थाना - जामुल , मोहन मांझी उम्र 35 वर्ष , निवासी न्यू संतोषी पारा , थाना - छावनी , अंकित डोगरे उम्र 29 वर्ष निवासी कैम्प-1 , जलेबी चौक , थाना - छावनी , आशुतोष तांडी उम्र 28 वर्ष , निवासी रायपुर नाका , विष्णु किराना स्टोर के पास , थाना - पद्मनाभपुर , कुमारी हेमा सिन्हा निवासी तलवार बिल्डिंग के पास , सुभाष नगर , थाना - पद्मनाभपुर और सरस्वती ठाकुर निवासी सेक्टर-6 , गायत्री मंदिर के पास , थाना - भिलाई नगर , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
पंजीबद्ध अपराध
थाना जामुल – अपराध क्रमांक 522/2026 धारा 318(2) , 318(3) , 317(4) भारतीय न्याय संहिता और थाना पद्मनाभपुर – अपराध क्रमांक 439/2026 धारा 318(2) , 318(3) , 317(4) भारतीय न्याय संहिता।
जप्त सामाग्री -
विभिन्न बैंक खातों की पासबुक , एटीएम कार्ड , चेकबुक , मोबाइल सिम कार्ड , मोबाइल फोन एवं अन्य संबंधित दस्तावेज।
दुर्ग पुलिस की अपील -
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता , एटीएम कार्ड , पासबुक , चेकबुक अथवा मोबाइल सिम कार्ड उपयोग के लिये उपलब्ध ना करायें। कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को देना साइबर अपराध में संलिप्तता का कारण बन सकता है तथा खाताधारक भी कानूनी कार्यवाही के दायरे में आ सकते हैं। यदि आपके बैंक खाते अथवा अन्य बैंकिंग दस्तावेजों का किसी व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया गया है तो तत्काल संबंधित बैंक , नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें। साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in का उपयोग करें। शिकायत की प्राप्ति रसीद एवं संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखें।
