Type Here to Get Search Results !

चिट्टा (अफीम) बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 चिट्टा (अफीम) बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुये मादक पदार्थ चिट्टा (अफीम)  की अवैध बिक्री एवं तस्करी करने के आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                                      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-09 पानी टंकी के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 08.06 ग्राम चिट्टा (अफीम)  अनुमानित कीमत 4,600 रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


कमलेश साव उर्फ गणपत उम्र 21 वर्ष निवासी -  रूआबांधा भिलाई नगर , जिला -  दुर्ग (छत्तीसगढ़। 


दुर्ग पुलिस की अपील - 


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री , भंडारण एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.