Type Here to Get Search Results !

गुना शहर में दिन के समय भारी मालवाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध

 गुना शहर में दिन के समय भारी मालवाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध

दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत जारी किये आदेश


गुना 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गुना नगर क्षेत्र में भारी मालवाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किये है।

जारी आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक जिला गुना के प्रतिवेदन के आधार पर  गुना शहर में दिन के समय में अधिक संख्या में भारी वाहनों को शहर के मुख्य मार्गों पर चलने के कारण कभी भी दुर्घटना घटित होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। शहर में वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के उद्देश्य से गुना शहर में को छोडकर प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक भारी माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध किये जाने एवं विद्यालयीन समय समाप्त होने के पश्चात प्रतिदिन 15:00 बजे से 17:00 बजे तक महर्षि महेश योगी चौराहा से चिंताहरण मंदिर के मध्य वाया बी.जी. रोड बायपास मार्ग भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति यातायात नियमों के पालन की शर्त पर छूट दिये जाने का अनुरोध किया गया है। 

इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए गुना शहर की सीमा में प्रतिदिन रात्रि 23:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक भारी वाहनों को प्रवेश पर छूट रहेगी। इसके अतिरिक्त समय में 7.05 टन से अधिक भार क्षमता वाले (लदान रहित) भारी माल वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के अनुरोध पर विचार करते हुए गुना शहर में दिन के समय में विद्यालयीन समय समाप्त होने के पश्चात प्रतिदिन 15:00 बजे से 17:00 बजे तक महर्षि महेश योगी चौराहा से चिंताहरण मंदिर के मध्य वाया बी.जी. रोड बायपास मार्ग भारी वाहनों के आवागमन की अनुमति यातायात नियमों के पालन की शर्त पर छूट रहेगी।

उक्त मालवाहन गुना शहर की सीमा में होटल सामरसिंघा, मंडीगेट, बीएसएनएल एक्सेचेंज से हनुमान चौराहा से कैट रोड होते हुए (अशोकनगर मार्ग को छोड़कर) चिन्ताहरण मंदिर, मारूति शोरूम, भुल्लनपुरा, हड्डीमिल चौराहा, बूढे बालाजी आदि से शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।

अशोकनगर की ओर से आने-जाने वाले मालवाहन बिलोनिया बायपास नानाखेड़ी मंडी गेट हनुमान चौराहा - केंट चौराहा मार्ग से ही आवागमन करेंगे तथा प्रतिबंधित समय में नानाखेड़ी मंडी को छोड़कर अन्य आंतरिक मार्गों में प्रवेश नहीं करेंगे।

जारी आदेशानुसार इन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी

उक्‍त आदेश में स्कूल बसें,विद्यालय/महाविद्यालय हेतु पुस्तक/कागज परिवहन वाहन पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एल.पी.जी. गैस एवं दूध आपूर्ति करने वाले वाहन (जो शहर में लोडिंग/अनलोडिंग हेतु आते हैं) शासकीय कार्यों (जैसे निर्वाचन, अस्पताल सेवाएं आदि) में संलग्न भारी वाहन, जिन्हें सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त हो।

विशेष परिस्थितियों में किसी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), गुना द्वारा दी जा सकेगी। उक्त आदेश दिनांक 05 नवम्‍बर से दिनांक 11 नवम्‍बर 2026 आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.