Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुना पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुना पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन



               पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक जिले के समस्त थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया । इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा ।


               रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन गुना से किया गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए । रैली के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया ।


               कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के समुचित प्रबंध किए गए थे, जिससे रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई । इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं जागरूकता का संचार करते हैं । गुना पुलिस द्वारा इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया गया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.