Type Here to Get Search Results !

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंट गुना में न्याय और सेवा का महाकुंभ मेगा लीगल आउटरीच शिविर के माध्यम से खिली वंचितों के चेहरे पर मुस्कान

 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंट गुना में न्याय और सेवा का महाकुंभ मेगा लीगल आउटरीच शिविर के माध्यम से खिली वंचितों के

चेहरे पर मुस्कान

Guna -


राष्ट्रीय एवं म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 28 मार्च, 2026 को प्रातः 10:30 बजे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केंट गुना में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आमजन तक विशेषकर कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सेवाओं की उपलब्धतता एवं नालसा की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाना रहा।


 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना श्री अमिताभ मिश्र द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर वृहद शिविर का शुभारंभ किया गया।


 अध्यक्ष द्वारा अपने उद्द्बोधन में न्याय आपके द्वार की संकल्पना साकार किये जाने के उद्देश्य से जन जागरूकता एवं अपने अधिकारों की जानकारी के महत्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुये कहा गया कि किसी भी समाज का सम्पूर्ण विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की सुविधाओं का लाभ एवं उसकी अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इस हेतु आयोजित मेगा केम्प में शासन के सभी विभागों द्वारा किये सहयोग एवं समन्वय की प्रशंसा की एवं महती भूमिका निभाने हेतु आव्हान किया।


उक्त शिविर में विशेष न्यायाधीश श्री राकेश कुमार जैन द्वारा विधिक सहायता, विधिक सलाह, 15100, मध्यस्थता नेशनल लोक अदालत एवं अन्य सालसा/नालसा की स्कीम के बारे में बताया गया।


उक्त कार्यक्रम में श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगरपालिका यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया इत्यादि विभागों द्वारा संबंधित विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु प्रदर्शनी लगायी गयी तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में पात्रता अनुसार व्यक्तियों का पंजीकरण कराते हुये लाभांवित किया गया।


वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुँचाना और विधिक जागरूकता के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाना है। जिसके अंतर्गत की गयी विभिन्न विभागीय गतिविधियां निम्नानुसार है-


इस महा-शिविर में विभिन्न विभागों के समन्वय से निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्य संपादित किए गये-


सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की की एडीपी /वयोश्री योजनांर्गत लगभग 100 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को 15 लाख की लागत वाली सहायक सामग्री का वितरण अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर कमलों के द्वारा किया गया। इसमें 30 व्हीललचेयर 50 श्रवण यंत्र 50 छड़ियों 110 कमर के पट्टे और 20 कमोड शामिल हैं


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पुत्र और स्पॉन्सरशिप सेशन ऑर्डर (आईसीपीएस योजना) अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर कमलों के द्वारा प्रदान किए गये साथ ही मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को स्टडी किट वितरित की गयी। विद्या आरंभ योजना के तहत बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गये।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हेल्थ टॉक स्टॉल और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा प्रदान की गयी।


राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 03 हितग्राहियों को राशि 20000 /- रूपये के मान से कुल राशि 60.000/-रूपये की सहायता राशि के स्वीकृति आदेश और 03 पात्र वृद्धजनों एवं कल्याणी माताओं को 600/- रूपये प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृति आदेश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर कमलों के द्वारा वितरित किए गये।


श्रम विभाग द्वारा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण और श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी हेतु विशेष स्टॉल लगाए गये।नगरपालिका द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।


शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। उक्त शिविर में न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी पीएलव्ही व न्यायिक कर्मचारीगण, पुलिस विभाग के आरक्षक द्वारा रक्तदान कर अन्य लोगों को भी रक्तदार करने हेतु प्रेरित किया गया।


उक्त शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्टेट गुना श्री मधुलिका मुले, जिला कार्यकम अधिकारी अब्दुल गफ्फार, स्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार श्री सतेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गोयल, श्रम विभाग से लेबर इंस्पेक्टर श्री रामकुमार, शासकीय कन्या विद्यालय गुना की प्राचार्या श्रीमती आरती श्रीवास्तव एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, मध्यस्थ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री सर्वेश चतुर्वेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंट गुना की प्राचार्या श्रीमती आरती श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.