गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एडवाइजरी जारी
आगामी धार्मिक त्यौहारों एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों के मद्देनज़र, गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक, झूठी, आपत्तिजनक या अवैधानिक जानकारी प्रसारित न करने के संबंध में नागरिकों एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है ।
कोई भी नागरिक सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली भाषा का प्रयोग न करें । सांप्रदायिक, जातिगत या नफरत फैलाने वाले पोस्ट पूरी तरह निषिद्ध हैं । समय-समय पर भारत सरकार, प्रदेश सरकार, पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ।
गुना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी रखी जा रही है । किसी भी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक, जातिगत, धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाली, भ्रामक, झूठी या आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज, वीडियो, लिंक आदि के रूप में प्रसारित करने या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा साझा की गई ऐसी जानकारी को बिना सत्यापित किए फारवर्ड/पोस्ट करने पर कठोर व उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी । सामाजिक जिम्मेदारी के तहत, सोशल मीडिया पर इस प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या गुना पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें ।
