Type Here to Get Search Results !

जिले में उद्योग विकास की अपार संभावनाएं – कलेक्टर श्री कन्याल

 


जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित


निवेशकों की समस्‍याओं के समाधान के लिए कैंप आयोजित करने के दिये निर्देश


गुना 


कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, कार्यकारी निदेशक एमपीआईडीसी श्रीमती अनीशा श्रीवास्‍तव, महाप्रबंधक डीआईसी श्री सत्‍येन्‍द लोधा सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने जिले में उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा जिले में उद्योग विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गुलाब की खेती के क्षेत्र में किए गए नवाचार की सराहना प्रदेश और देश स्तर पर की गई है। आने वाले समय में अमरूद की खेती को भी बड़े स्तर पर विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे किसानों और उद्यमियों को नए अवसर प्राप्त होंगे।


कलेक्टर ने निवेशकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समय-समय पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे जिले में नए उद्योग स्थापित हो सकें।


बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के संवर्धन के लिए आवश्यक सुझावों और परामर्श पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश एमएसएमई विकास नीति एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिला स्तर पर उद्योगों को आ रही कठिनाइयों के समाधान पर चर्चा की गई।


इसके अतिरिक्त जिले को निर्यात हब के रूप में विकसित करने के लिए भी विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। निर्यातकों को मूल जिले और प्राप्ति जिले के बीच अंतर को सही तरीके से रिपोर्ट करने के महत्व को समझाने हेतु कार्यशाला आयोजित करने तथा निर्यातकों के साथ पायलट सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.