Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर द्वारा राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्‍हीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण

 कलेक्‍टर द्वारा राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्‍हीएम वेयर हाउस का किया गया निरीक्षण


गुना 

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईव्‍हीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिलेश जैन, कोषालय अधिकारी श्रीमति रश्मि तंतुवाय, इलेक्‍शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर सहित अन्‍य अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर द्वारा सर्वप्रथम सीसीटीव्‍ही कैमरे का मॉनिटर एवं अग्निशमन यंत्रों को देखा। निरीक्षण में सभी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने तालों की सील, फायर सिस्‍टम का बारीकी से अवलोकन किया। सभी नियत तिथि और नियमानुसार पाए गये।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.