Type Here to Get Search Results !

जिला जेल गुना में बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण

 



जिला चिकित्सालय, गुना की मन (Mental Health) टीम द्वारा जिला जेल गुना में निरुद्ध बंदियों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Guna -जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. आर. एस. भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. पी. एन. धाकड़ द्वारा बंदियों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में मानसिक रूप से तनावग्रस्त, घबराहट, बेचैनी, नींद न आने की समस्या आदि के निवारण की जानकारी एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।

मन कक्ष में उपस्थित मनोरोग नर्सिंग अधिकारी रवि सिंह यादव द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जारी टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 एवं मनहित ऐप के संबंध में भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सके।

इस अवसर पर जिला जेल से डॉ. कुलदीप धाकड़ एवं फार्मासिस्ट गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य की पहचान कर समय पर उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना रहा, जिससे उनके मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास में सहायता मिल सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.