Type Here to Get Search Results !

मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों को दिया गया प्रशिक्षण

 


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय वरुण होटल में मलेरिया एवं डेंगू नियंत्रण के लिए एक दिवसीय स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाहा के सानिध्य में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सहयोग से संचालित एंबेड परियोजना (फैमिली हेल्थ इंडिया) द्वारा आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में भोपाल से आए एंबेड परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. संतोष भार्गव ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर गांव-गांव में मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मलेरिया व डेंगू के लक्षण, उपचार, बचाव के उपाय तथा मच्छरों के जीवन चक्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाहा ने स्वयंसेवकों को रोग नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं मलेरिया कार्यालय के प्रभारी श्री विष्णु रघुवंशी द्वारा मलेरिया जांच प्रक्रिया तथा गेंबूसिया मछली का लाइव डिमॉन्सट्रेशन भी दिया गया।

कार्यक्रम में वॉलंटियर कोऑर्डिनेटर विनोद सेन, रिंकू शर्मा, देवेंद्र यादव, बलराज लोधा सहित लगभग 30 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। साथ ही मलेरिया कार्यालय से श्री मनोज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.