जिले में तापमान वृद्धि एव अत्यधिक गर्मी के चलते कक्षा नर्सरी से 8वीं के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित
गुना
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रीष्मकाल में जिले में तापमान वृद्धि एंव अत्याधिक गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला गुना अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मदरसा /सी.वी.एस.ई/नवोदय/केन्द्रीय विद्यालय एंव शासन से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक के विद्यार्थियों का दिनांक 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक का अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन पूर्ववत यथावत रहेगा।
जारी आदेश अनुसार समस्त शैक्षणिक स्टॉफ/कार्यरत कर्मचारी प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रह कर विद्यालयीन कार्य पूर्ण करेंगे। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे।
