Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम पीपलखेड़ी डांग में प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 राघौगढ़ थानांतर्गत ग्राम पीपलखेड़ी डांग में प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही



*मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण तथा राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट के नेतृत्व में जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ी डांग में प्राणघातक हमले के मामले में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । 


               उल्लेखनीय है कि गत् दिनांक 23 अप्रेल 2026 को राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ी डांग में आरोपी घनश्याम भील ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही बड़े भाई रमेश भील के सिर पर तेगा (तलवार) की मारकर चोट पहुंचाई गई । परिजनों द्वारा रमेश भील को गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साडा राघौगढ़ में भर्ती कराया गया । जहां घायल रमेश भील की पत्नि की रिपोर्ट पर आरोपी घनश्याम भील के विरूद्ध अपराध धारा 109(1), 351(3) बीएनएस के तहत देहाती नालसी लेख की गई एवं जिस पर से राघौगढ़ थाने में असल अप. क्र. 88/26 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश एवं सघन दविशें दी गई । इसमें पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 24 अप्रेल 2026 को आरोपी घनश्याम पुत्र सूरजलाल भील उम्र 37 साल निवासी ग्राम पीपलखेड़ी डांग चौकी जंजाली थाना राघौगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


                राघौगढ़ थाना पुलिस की इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट के नेतृत्व में जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, सउनि घनश्याम जाटव, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड़, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक बलभद्र चौहान एवं साईवर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.