Type Here to Get Search Results !

पीएससी एवं नीट की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया केन्द्रों का निरीक्षण, बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पीएससी एवं नीट की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया केन्द्रों का निरीक्षण, बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश



‎गुना 

जिले में आगामी राज्य सेवा (PSC) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 5 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों की सुविधा एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल सहित प्रशासनिक टीम ने आज पीएससी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में उत्कृष्ट विद्यालय एवं एमएलबी गुना स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे तथा तहसीलदार श्री जीएस बैरवा उपस्थित रहे।

इससे पूर्व परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देशित किया सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल व्यवस्था और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित रहे, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


NEET परीक्षा की तैयारियां भी तेज

आगामी 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर  प्रशासन सक्रिय है। इस संबंध में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन द्वारा दोनों महत्वपूर्ण परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.