Type Here to Get Search Results !

निर्भयगढ़ में जलती भट्टियां पकड़ी गईं, 30 हजार रुपये की अवैध मदिरा व लाहन जब्त

 अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी

निर्भयगढ़ में जलती भट्टियां पकड़ी गईं, 30 हजार रुपये की अवैध मदिरा व लाहन जब्त


गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं उपायुक्त आबकारी श्री संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी श्री राधाकिशन अटारिया द्वारा ग्राम गढ़लागिर्द एवं निर्भयगढ़ में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के दौरान ग्राम गढ़लागिर्द से 3 टंकियों में भरा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। वहीं ग्राम निर्भयगढ़ में 2 बड़े ड्रमों में लगभग 200 किलोग्राम लाहन तथा 2 केनों में 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।


दबिश के दौरान निर्भयगढ़ क्षेत्र में एक पठार के नीचे तलैया के पास दो जलती हुई अवैध भट्टियां संचालित पाई गईं, जहां शराब का आसवन किया जा रहा था। मौके पर ही भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। इस प्रकार कुल 500 किलोग्राम लाहन एवं 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया।


आरोपी बालचंद भील निवासी निर्भयगढ़ के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F के तहत कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार रुपये बताया गया है।


कार्यवाही में आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीणा, दिनेश कुमार राठौर, महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी एवं होमगार्ड सैनिक महिपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.