Type Here to Get Search Results !

राजस्थान से अफीम तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*


राजस्थान से अफीम तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही


*ग्राम बंजारीकला के रास्ते पर नाकबंदी कर बाईक सवार दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर किये गिरफ्तार*


*आरोपियों से करीबन एक किलोग्राम अफीम व तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित कुल 11 लाख मूल्य का मशरुका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध सतर्क एवं प्रभावी करते हुए बाईक पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 23 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना अंतर्गत सानई चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान की ओर से एक हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल क्र. RJ28 ST 3530 पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर बेचने हेतु सानई तरफ आने वाले हैं । अफीम तस्करी की इस सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु सानई चौकी से तत्काल पुलिस की एक टीम ग्राम बंजारीकला के कच्चे रास्ते पर पहुंची और जहां घात लगाकर संदेहियों के आने का इंतजार किया । कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल व व्यक्तियों के आते दिखाई देने पर  पुलिस टीम द्वारा उन्हें भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम राधेश्याम पुत्र गोरीलाल बंजारा उम्र 45 साल एवं जगदीश उर्फ भूरा पुत्र शब्बालाल बंजारा उम्र 35 साल निवासीगण ग्राम मानपुरा थाना हरनावदा शाहजी जिला बारां (राजस्थान) के बताए । मुखबिर सूचना के आधार पर उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद थैले से 1.010 किलोग्राम अफीम बरामद हुई । आरोपियों के कब्जे से बरामद अफीम कीमती करीब 10 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमत करीब 01 लाख रुपये सहित कुल लगभग 11 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 54/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया   है । आरोपियों के अफीम तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक विकास राठौर, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.