म्याना थानांतर्गत ग्राम नसीरा में नव विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*दहेज की मांग कर मृतिका को प्रताडित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरा में एक नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उल्लेखनीय है कि जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरा में दिनांक 13 मार्च 2026 को नवविवाहित भावना पत्नि गिर्राज यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नसीरा द्वारा आत्महत्या की गई थी । उक्त घटना पर से म्याना थाने में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी । चूंकि प्रकरण नवविवाहिता की आत्महत्या का होने से प्रकरण की जांच अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की ओर से की गई । प्रकरण की जांच में पाया गया कि मृतिका की शादी के बाद से ही उसके ससुर मेहरबान यादव, सास सुगनबाई यादव, पति गिर्राज यादव एवं देवर राहुल यादव निवासीगण ग्राम नसीरा द्वारा मृतिका को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडित किया जा रहा था, जिनकी प्रताडना से परेशान होकर मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाये जाने पर दिनांक 14 मई 2026 को उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 112/26 धारा 80, 3(5) बीएनएस एवं दहेज प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अपराध दर्ज कर म्याना थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । आरोपियों की तलाश के क्रम में आज दिनांक 24 मई 2026 को आरोपी पति के संबंध में मुखबिर सचना पर म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी पति गिर्राज पुत्र मेहरबान सिंह यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम नसीरा, थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, सउनि श्रीनंदन रघुवंशी, प्रधान आरक्षक लालाराम प्रजापति एवं आरक्षक मुनेश जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
