नशे के विरुद्ध मृगवास थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
*नाकाबंदी कर नशे के चार अंतर्राज्यीय सौदागर किए गिरफ्तार*
*मुखबिर की सटीक सूचना पर योजनाबद्ध कार्यवाही, गांजे की बड़ी खेप पकड़ी*
*दो मोटरसाइकिलों सहित लगभग 7.20 लाख रुपये का मशरूका जप्त, दो आरोपी उड़ीसा राज्य के निवासी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में जिले के मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 10.157 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों सहित कुल लगभग 7.20 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25-26 मई 2026 की मध्य रात्रि में मृगवास थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर नशीला पदार्थ गांजा लेकर कुंभराज से छबड़ा (राजस्थान) की ओर जा रहे हैं, जिनमें दो व्यक्ति उड़ीसा राज्य के निवासी हैं ।
थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी की इस सूचना को गंभीरता से लेकर तस्करों की धरपकड़ हेतु मृगवास थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत छबड़ा रोड़ पर बडौद गांव के पास पुहंचकर योजनाबद्ध तरीके से नाकाबंदी की गई । जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये की दोंनो मोटरसाइकिलें आती दिखीं, जिन पर दो-दो व्यक्ति सवार थे । जिनके द्वारा पुलिस को देखते ही मोटरसायकिलों को एकदम से मोड़कर बापस भागने का प्रयास किया । किंतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखते हुए मौके की घेराबंदी की गई और वमुश्किल चारों को पकड़ लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम 1-ब्रह्मानंद पुत्र हरिचरण मीना उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम कैकड़िया खुर्द थाना कुंभराज जिला गुना, 2-गरीब सूना पुत्र गोजा सूना उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खलिया थाना पटनावड़ जिला बलांगीर (उड़ीसा), 3-ललित पुत्र मूलचंद मीना उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम रानीखेजड़ा थाना चाचौड़ा जिला गुना एवं 4-गुणसागर पुत्र हिरण्या टांड़ी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम वनमाल थाना पटनावड़ जिला बलांगीर (उड़ीसा) के बताए गए ।
मुखबिर सूचना के आधार पर जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो पिट्टू बैगों से कुल 10.157 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती 05 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त एक पल्सर व एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल कुल कीमती 2.20 लाख रूपये सहित कुल तकरीबन 7.20 लाख रुपये का मशरूका विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जिनके विरुद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 56/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की जांच जारी रखते हुए आरोपियों के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित स्त्रोतों एवं नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ।
अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक रामवीर रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र यादव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
