Type Here to Get Search Results !

खाद वितरण व्यवस्था बुलेटिन

 खाद वितरण व्यवस्था बुलेटिन 


गुना  

गुना जिले में ई विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिलें में आज दिनांक को यूरिया 8703 मे0टन टीएसपी 1397 मे0टन एनपीके 4826 मे0टन एसएसपी 3375 मे0टन एवं एमओपी 110 मे0टन खाद कृषकों को वितरण हेतु उपलब्ध है! जिलें में आज दिनांक तक यूरिया 3699 मे0टन टीएसपी 1115 मे0टन एनपीके 775 मे0टन एसएसपी 598 मे0टन एवं एमओपी 02 मे0टन खाद कृषकों को प्रदाय किया जा चुका है

आगामी खरीफ सीजन को देखतें हुयें डीएपी एवं एनपीके खाद की मांग की गई है! विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति निर्वाद तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है!

किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप अपनी आवश्यकता अनुसार खाद अपनी सोसायटी डबल लॉक केन्द्र निजी उर्वरक विक्रेता से ई विकास प्रणाली के माध्यम से ई टोकन बुक कर क्रय कर सकता है, ई विकास प्रणाली पर सुबह 7 बजे से टाकन बुकिंग कार्य प्रारम्भ हो जाता है कृषक अपनी बोई जानें वाली वास्तविक फसल का चयन कर आई सी ए आर से अनुशंसित मात्रा में खाद बुक कर सकते है।

कृषक अपनें फसलों में समय से नेनौ उर्वरकों का प्रयोग कर सकतें है जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही दानेंदार यूरिया के समान ही प्रभावी है। एवं डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग भी अधिक प्रभावी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.