*नशे के विरुद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
मृगवास एवं चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध कार्यवाहियां करते हुए नशे के दो सौदागर किए गिरफ्तार
*आरोपियों से करीब 2.60 लाख मूल्य का अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में जिले के मृगवास एवं चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में गांजा बिक्रय और तस्करी की सूचनाओं पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया गया है ।
*थाना मृगवास :-*
दिनांक 22 मई 2026 की शाम मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुम्भराज, सींगनपुर की ओर से हीरो होण्डा पेशन प्रो मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MF 6119 पर एक व्यक्ति गांजा लेकर सानई तरफ आ रहा है । गांजा तस्करी की इस सूचना के मिलते ही मृगवास थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल सानई-तलबाड़ा रोड़ की पुलिया पर पहुंची और घात लगाकर संदेही के आने का इंतजार किया, जहां पर कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर साइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति के आने पर पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष पुत्र गुलाब सिंह मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम मुसरैली थाना चांचौड़ा जिला गुना का बताया तथा मुखबिर सूचना के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से 5.142 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद गांजा कीमती 2.50 लाख रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01 लाख रूपये सहित कुल 3.50 लाख मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । नशे के विरूद्ध इस उल्लेखनीय कार्यवाही में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश भिलाला, सउनि केदार सिंह सगर, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, राहुल यादव, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विकाश राठौर एवं साईबर सेल से आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
*थाना चांचौड़ा :-*
इसी प्रकार दिनांक 22 मई 2026 की शाम को ही चांचौड़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांचौड़ा के टेकरी मौहल्ला निवासी जग्गू ढीमर गांजा लेकर उसे बेचने के लिए अपने मकान के पास बैठा हुआ है । सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु तत्काल चांचौड़ा थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र प्रेमनारायण ढीमर उम्र 45 साल निवासी टेकरी मौहल्ला चांचौड़ा जिला गुना को पकड़ लिया गया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 639 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 8,000/-रूपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध चांचौड़ा थाने में अपराध क्रमांक 148/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । नशे के विरुद्ध इस कार्यवाही में चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा, उपनिरीक्षक मोहर सिंह गवली, सउनि राकेश भील, सउनि अरूण भदौरिया, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक अंकेश मोरी, आरक्षक राकेश भील, आरक्षक अर्जुन भील एवं आरक्षक रोहित भदौरिया की विशेष भूमिका रही है ।
इस प्रकार गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध संचालित विशेष अभियान के तहत मृगवास एवं चांचौड़ा थाना पुलिस द्वारा गांजे के विरुद्ध उपरोक्त दोनों कार्यवाहियों में 5.639 किलोग्राम गांजा कुल कीमती 2.58 लाख रूपये तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल कीमती 01 लाख रूपये सहित कुल तकरीबन 3.58 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया है ।
