*अनैतिक गतिविधियां - जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
चाचौड़ा-बीनागंज चौकी पुलिस ने ग्राम टोड़ी की पठार पर ताश पत्तों से रूपयों की हार-जीत के दांव लगाते चार जुआरी पकड़े
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण एवं चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम टोड़ी की पठार पर जुए के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
आज दिनांक 13 मई 2026 को चाचौड़ा थानांतर्गत ग्राम टोड़ी की पठार पर कुछ व्यक्तियों के जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर जुआिरयों की धरपकड़ हेतु बीनागंज चौकी से पुलिस की एक टीम तत्काल रवाना की गई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत ही ग्राम टोड़ी की पठार पर मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा, तो जहां चार व्यक्ति ताश पत्तों से जुआ खेलते दिखे, जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ा गया । चारों ने पूछताछ में अपने नाम 1-हेमराज पुत्र जमुनालाल अहिरवार उम्र 32 वर्ष, 2-देवेन्द्र पुत्र रमेशचन्द्र अहिरवार उम्र 39 वर्ष, 3-अर्जुन पुत्र प्रभुलाल अहिरवार उम्र 23 वर्ष एवं 4-दिलीप पुत्र मंटीलाल मीना उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम टोड़ी थाना चांचौड़ा के होना बताए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 3,800/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये चारों जुआरियों के विरूद्ध चांचौड़ा थाने में अप.क्र. 134/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध चांचौड़ा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह, सउनि ताराचंद्र सगर, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, आरक्षक शुभम मिश्रा, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक सचिन भिलाला, आरक्षक अनूप तोमर एवं आरक्षक राजू रजक की सराहनीय भूमिका रही है ।
