Type Here to Get Search Results !

राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सख्त प्रहार*


राजस्थान तरफ से स्मैक तस्करी की सूचना पर मृगवास थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही


*बांसाहेड़ा पर नाकबंदी कर बाईक सवार अंतर्राज्यीय स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार*


*आरोपी से 50.28 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल करीब 06 लाख का माल जप्त करने में मिली बड़ी सफलता*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगाहें रखते हुए जिनके विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण एव मृगवास थाना प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सानई चौकी प्रभारी उपिनरीक्षक नीरज लोधी और टीम द्वारा राजस्‍थान की ओर से अवैध मादक पदार्थ स्‍मैक तस्‍करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 50.28 ग्राम स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।          

       

               दिनांक 12 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान के मानपुरा की ओर से पेशन प्रो मोटर सायकिल क्रमांक RJ17 M 7814 पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर बांसाहेड़ा के रास्ते ग्राम जामोन्या जागीर की तरफ जाने वाला है । थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तस्कर की धरपकड़ हेतु तत्काल सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा तुरंत बांसाहेड़ा पहुंचकर अंडेरी नदी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास रास्ते पर नाकाबंदी की गई एवं कुछ ही समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए की मोटर सायकिल व व्यक्ति के आने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे 0घेराबंदी कर दबोच लिया गया, पूछताछ पर उसने अपना नाम हरभजन पुत्र मथुरालाल मीना उम्र 45 साल निवासी ग्राम जामोन्या जागीर थाना मृगवास जिला गुना का बताया एवं मुखिबर सूचना के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 50.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई । पुलिस द्वारा आरोपी से बरामद स्मैक अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01 लाख रुपये सहित कुल 06 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जिसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 47/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी के स्मैक तस्‍करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में भी पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है ।


               नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह सिकरवार, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड़, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक राहुल एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक अभय रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.