बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन आमंत्रित
गुना
गुना जिले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद हेतु विज्ञप्ति संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल से दिनांक 18 मई 2026 को प्रकाशित हुये है। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 (संशोधन 2021) की धारा 4 के तहत् गठित किशोर न्याय बोर्ड एवं धारा 27 के तहत् गठित बाल कल्याण समिति में रिक्त पदे की पूर्ति हेतु अशासकीय व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के लिए अर्हताएं:-
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष और सदस्य के लिए आवेदन करने वाले अशासकीय व्यक्ति विज्ञप्ति प्रकाशन की दिनांक को पैतीस वर्ष से अधिक आयु के होंगे किन्तु पैसठ वर्ष से अधिक आयु के नहीं होंगे।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य हेतु अनिवार्य अर्हताएँ- बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओर सदस्य हेतु ऐसा अशासकीय व्यक्ति पात्र होगा जिसके पास बाल मनोविज्ञान या मनोचिकित्सा या कानून या सामाजिक कार्य या समाज शास्त्र या मानव स्वास्थ्य या शिक्षा या मानव विकास या विकलांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा में डिग्री हो और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य, शिक्षा या कल्याण गतिविधियों में सात वर्ष से सक्रिय रूप से शामिल हो (actively involved) अथवा जो बाल मनोविज्ञान (child psychology) या बाल मनोचिकित्सा (child psychiatry) या कानून (Law) या सामाजिक कार्य (social work) या समाजशास्त्र (sociology) या मानव विकास (Human development) या विकलांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षा (special education) डिग्री प्राप्त व्यवसायरत्त व्यक्ति (practicing professional) हो।
किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के पद हेतु निर्धारित प्रारूप में आवेदन आयुक्त महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विजयाराजे वात्सल्य भवन, 28 ए. अरेरा हिल्स, भोपाल पिन 462011 में दिनांक 03 जून 2026 तक कार्यालीन समय में स्वयं जमा किये जा सकते है। अथवा पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट से प्रेषित किये जा सकते है। अंतिम दिनांक 01 जून 2026 पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को मान्य नहीं किया जायेगा। आवेदन प्रारूप, पात्रता, अपात्रता, शर्ते एवं रिक् त पदों की पूर्ति के संबंध में अन्य दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.mpwcdmis.gov in के निर्देश मेन्यू में उपलब्ध है। एवं महिलाएवं बाल विकास विभाग के कक्ष क्रमांक 216 से फार्म प्राप्त कर सकते है ।
