ग्राम कोटवार को सेवा खातेदार की भूमि का दिलाया गया कब्जा
Guna-
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री महिमा चौधरी के मार्गदर्शन में तहसील आरोन के ग्राम घटावदा के कोटवार हेमराज अहिरवार पुत्र बलराम अहिरवार को ग्राम घटावदा स्थित भूमि सर्वे नंबर 36, 59, 350, 352 रकवा क्रमशः 1.254, 1.087, 0.606, 1.097 हेक्टयर भूमि को मोके पर चिन्हित करवाकर कोटवार को मौके पर कब्जा दिलाया गया। उक्त कार्यवाही का पंचनामा तैयार किया गया।
इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक श्री बृजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी श्री अरशद खान, पटवारी मीरा पटेलिया, अंकिता मिंज, ग्राम कोटवार दल सहित ग्रामीणजन पंचान उपस्थित रहे।
