Type Here to Get Search Results !

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल

 नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - नौकरी दिलाने का झांसा देकर छलपूर्वक विश्वास में लेकर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                                           इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया प्रार्थी राजेन्द्र कुमार बंछोर निवासी तालपुरी द्वारा थाना भिलाई नगर में आज उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराई गई कि उसके परिचित अमनदीप सोढी द्वारा उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया। आरोपी ने विगत वर्ष 10 जुलाई 2022 से वर्ष 2024 के मध्य नियुक्ति दिलाने के नाम पर कुल 750000 रुपये नगद राशि प्राप्त की तथा छह माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा ना तो नौकरी दिलाई गई और ना ही प्राप्त राशि वापस की गई। आरोपी द्वारा छल-कपट एवं बेईमानीपूर्वक विश्वास में लेकर प्रार्थी से राशि हड़प किए जाने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 420 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अमनदीप सोढ़ी का कृत्य अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना भिलाई नगर पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


अमनदीप सोढ़ी उम्र 36 वर्ष निवासी बी-1, छ.ग. कॉलेज धनोरा के पास , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।


जप्त सामाग्री -


प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने , शासकीय भर्ती अथवा अन्य प्रलोभन देकर राशि मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.