Type Here to Get Search Results !

मारकी महू की रात्रि चौपाल में कलेक्टर का बड़ा संदेश — “प्राकृतिक खेती अपनाएं, तकनीक से बढ़ाएं आय”

 मारकी महू की रात्रि चौपाल में कलेक्टर का बड़ा संदेश — “प्राकृतिक खेती अपनाएं, तकनीक से बढ़ाएं आय”


आईटीआई, हॉर्टिकल्चर और प्राकृतिक खेती पर जोर, मारकी महू चौपाल में किसानों ने लिया संकल्प



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज मारकी महू में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों एवं कृषकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के समग्र विकास, आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।


कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि नई आईटीआई के माध्यम से लगभग 120 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है, जिससे युवा नौकरी प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना है।


“प्राकृतिक खेती अपनाएं, बीमारियों से बचें”


कलेक्टर श्री कन्याल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यूरिया एवं रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से लगता है उत्पादन बड़ रहा है, लेकिन वास्तव में बीमारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा हॉर्टिकल्चर और आधुनिक कृषि पद्धतियों की ओर बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कृषि के विभिन्न सफल मॉडलों की जानकारी भी साझा की।


ग्रामीणों से सीधा संवाद, विकास पर चर्चा


ग्राम चौपाल के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने ग्रामीणों से गांव की विशेषताओं, समस्याओं एवं सुझावों के बारे में विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विकास संबंधी सुझाव रखे।


 


विभागों ने दी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं एवं आधुनिक मॉडलों के बारे में जागरूक किया। कृषि विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई प्रणाली की जानकारी दी गई, वहीं हॉर्टिकल्चर विभाग ने आधुनिक खेती एवं हाइब्रिड बीजों के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। पशुपालन विभाग ने पशुधन विकास योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पंचायत विभाग ने पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं के बारे में बताया।


वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई, जबकि कौशल विकास विभाग ने विभिन्न आईटीआई कोर्स, उनसे जुड़े रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। इसके साथ ही विभिन्न सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सफल मॉडलों की जानकारी देकर कृषकों को प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में ग्रामीण, कृषक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.