*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा धरनावदा थाने का औचक निरीक्षण*
थाना व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आये दिन जिले के थानों के औचक निरीक्षकण कर सुधार हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं । इसी क्रम में दिनांक 12-13 मई 2026 की दरम्यानी रात में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले के धरनावदा थाने का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित अपराध एवं शिकायतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फरियादियों की समस्याओं के संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निराकरण तथा अपराध नियंत्रण के लिए सतत एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश थाना स्टाफ को दिए गए ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावी रात्रि गश्त, निगरानी बदमाशों पर सतत नजर रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।
