उत्कृष्ट छात्रावासों में विशेष कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित
गुना
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत जिले में संचालित खण्ड एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को विशेष कोचिंग प्रदान किए जाने हेतु योग्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विशेष कोचिंग के अंतर्गत अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं कम्प्यूटर विषयों का अध्यापन कराया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार योग्यताधारी शासकीय, अशासकीय, अनुभवी एवं योग्य शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र में कोचिंग विषय एवं संबंधित उत्कृष्ट छात्रावास का स्पष्ट उल्लेख करें। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता संबंधी आवश्यक अभिलेख एवं अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित समयावधि में संबंधित खण्ड एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में आवेदन जमा कर सकते हैं।
उक्त कोचिंग कार्य शासन निर्देशानुसार निर्धारित अवधि एवं मानदेय पर कराया जाएगा तथा मानदेय का भुगतान शासन नियमों के अनुसार किया जाएगा। शिक्षकों के चयन का पूर्ण अधिकार जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग एवं कलेक्टर श्री किशोर कन्याल को होगा।
