Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने किया आरोग्‍य केन्द्रों का निरीक्षण

 स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने किया आरोग्‍य केन्द्रों का निरीक्षण


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अब्‍दुल गफ्फार द्वारा आरोग्य केन्द्र धमनार, आंगनबाड़ी केन्द्र हिनोतिया एवं आरोग्य केन्द्र हिनोतिया का संयुक्त भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस में गर्भवती महिलाओं, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, रेफरल एवं फॉलोअप तथा टीकाकरण कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा आयरन फॉलिक एसिड, कैल्शियम कार्बोनेट, आईएफए, विटामिन-डी3, एल्बेंडाजोल सिरप, अमोक्सिसिलिन, ओआरएस सहित आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को समस्त गर्भवती महिलाओं का अनमोल पोर्टल पर समग्र आईडी के माध्यम से तथा पोषण ट्रैकर पर अनिवार्य पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र पर सैम, मैम एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों के वजन एवं लंबाई/ ऊंचाई तथा गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप एवं वजन का सत्यापन भी किया गया। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत सैम, मैम एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों के पंजीयन एवं नियमित फॉलोअप दर्ज करने, बच्चों की भूख की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों के वितरण के निर्देश दिये गये।

साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी तथा उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किये जाने हेतु एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.