Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में जारी दो वारंटों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही* 


केंट थाना पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में जारी दो वारंटों में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय से अलग-अलग प्रकरणों में जारी दो वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में आरोपी केशव पारदी निवासी ग्राम सिंगवासा थाना कैंट, गुना के विरुद्ध केंट थाने में चोरी का अपराध क्रमांक 05/24 धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1163/24 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               इसी प्रकार वर्ष 2025 में आरोपी केशव द्वारा अवैध शराब बिक्रय को लेकर उसके विरुद्ध केंट थाने में ही अपराध क्रमांक 523/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था, जिसमें भी आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 922/25 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।


               उक्त दोनों ही प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी की केंट थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के दौरान आज दिनांक 24 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार वारंटी केशव पुत्र केदार पारदी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिंगवासा, थाना केंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लखन किरार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, आरक्षक ऋषभ शर्मा, आरक्षक डेविड मिंज, आरक्षक मनमोहन लोधी, आरक्षक मुकुल अग्रवाल एवं आरक्षक सचिन शर्मा का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.