अवैध परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को कुम्भराज क्षेत्र में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान रेत का बिना रॉयल्टी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। जब्त वाहन को थाना कुम्भराज में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय चक्रवर्ती एवं विभागीय अमले द्वारा की गई.
