Type Here to Get Search Results !

कुम्भराज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 कुम्भराज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुम्भराज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 08 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में आरोपी सत्यनारायण मीना निवासी ग्राम घीस्याखेड़ी को कुम्भराज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कुम्भराज थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध क्रमांक 346/18 दर्ज किया गया था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय विशेष न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 15/18 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               कुम्भराज थाना पुलिस द्वारा वारंटी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 18 जून 2026 को कुम्भराज थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी सत्यनारायण पुत्र मुरारीलाल मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम घीस्याखेड़ी थाना मृगवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।  


               कुम्भराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, सउनि रेखा नामदेव, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर एवं आरक्षक सुनील धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.