Type Here to Get Search Results !

एनसीसी कंपनी गुना ने उत्साहपूर्वक मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 एनसीसी कंपनी गुना ने उत्साहपूर्वक मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


गुना 

जिला प्रशासन गुना एवं 35वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह ढैया द्वारा जारी वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के अंतर्गत एनसीसी कंपनी गुना द्वारा महाविद्यालय परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष मंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बी.के. तिवारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता से प्रसारित योग कार्यक्रम के सामूहिक अवलोकन एवं योगाभ्यास से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक डॉ. रानी शर्मा ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार भिरोरिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं लगभग 70 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.