Type Here to Get Search Results !

गेहूं उपार्जन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

 गेहूं उपार्जन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 25 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित


गुना 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आज कलेक्‍टर सभागार में रबी विपण वर्ष 2026-27 अंतर्गत्‍ गेहूं उजार्पन कार्य में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर अधिकारियों को सम्‍मानित किया गया। सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा विभिन्न उपार्जन समितियों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सहकारिता विभाग से उपायुक्‍त सहकारिता श्री मुकेश जैन, प्रशासक कु. बबीता सोनी, सहकारिता विस्‍तार अधिकारी श्री शिवम सिंघल, राजस्‍व‍ विभाग से नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन एवं नायब तहसीलदार मधुसूदनगढ श्री कमल सिंह कोली, खाद्य विभाग की कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती इंदु शर्मा, श्री आशीष चतुर्वेदी, श्रीमती खुशबू शुक्ला, श्रीमती वर्षा बड़ोनिया, श्री शिवराम सिंह कुशवाह, श्रीमती नेहा बंसल, सहायक ग्रेड 03 श्री अरुण कुमार एम.एस., म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन से कनिष्‍ठ सहायक  श्री मुलायम वर्मा, श्री राम निवास ओझा, श्री दीपक ओझा , श्री रामकुमार रघुवंशी, कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर श्री बलवीर यादव एवं दिनेश अहिरवार म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक श्री घनश्याम आर्य एवं शाखा प्रबंधक श्री आर.के. श्रीवास्तव, प्रबंधक जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक श्री अनुभव जैन तथा उपार्जन समिति के समिति प्रबंधक सेवा सहकारी समिति राघौगढ श्री कैलाशनारायण राय,  सालय समिति प्रबंधक श्री रणवीर सिंह रघुवंशी एवं विपणन सहकारी समिति मर्या. बीनागंज से श्री प्रद्युमन शर्मा को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.