Type Here to Get Search Results !

पीजी कॉलेज गुना में जन अभियान परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, विश्व तंबाकू निषेध दिवस और यातायात सुरक्षा पर दी गई समझाईश

 पीजी कॉलेज गुना में जन अभियान परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, विश्व तंबाकू निषेध दिवस और यातायात सुरक्षा पर दी गई समझाईश


गुना 


मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड गुना के तत्वावधान में शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय, गुना में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' और 'यातायात सुरक्षा' के प्रति युवाओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात थाना प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह राजावत उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी टीम से सहयोगी श्री अभिनंदन सगर, श्री सुनील और श्री दीपक ओझा एवं सावन रघुवंशी एवं कॉलेज के प्रोफेसर श्री दीपेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। 

यातायात नियमों और नशामुक्ति का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी श्री अजय प्रताप सिंह राजावत और उनके सहयोगियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और सीट बेल्ट का उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के उपलक्ष्य में युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

यह पूरा कार्यक्रम जन अभियान परिषद विकासखंड गुना के ब्लॉक समन्वयक श्री अमित गोयल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.