गुना को नशामुक्त कराने को लेकर आयोजित मैराथन का राष्ट्रवादी संघ ने किया स्वागत,बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला
गुना।
"नशा" एक ऐसा धीमा जहर, जो आज की युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला किए जा रहा है, आज ऐसे अनेकों उदाहरण हमारे सामने हैं जहां परिवार, समाज और देश की जिम्मेदारी उठाने वाले कांधे, नशे की गिरफ्त में आकर खुद का भार उठाने में असमर्थ हो रहे हैं ऐसी विकट स्थिति में गुना नगर से नशामुक्ति का एक प्रयास करते हुए मनोचिकित्सक डाक्टर भाटी द्वारा संचालित "मन" नशामुक्ति केंद्र के प्रयासों से और शासन, प्रशासन और समाज के गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से, नशामुक्ति और जनजागरण का एक भागीरथी प्रयास करते हुए आज दिनांक 26 जून को एक वृहद मैराथन/दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में बच्चे, युवक, युवतियों सहित हर उम्र के धावकों ने हिस्सा लिया, मैराथन जिला चिकित्सालय गुना से आरम्भ हुई जहां जिला कलेक्टर महोदय और गणमान्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मैराथन को हरी झंडी दी गई, जिला चिकित्सालय से आरम्भ हुई मैराथन, मानसभवन, गुरुद्वारा, वंदना कॉन्वेंट स्कूल, कस्तूरी गार्डन, मारुति शोरूम, AJS हॉस्पिटल, होते हुए ग्रीन पार्क कालोनी स्थित "मन" नशामुक्ति केंद्र पर संपन्न हुई जहां गुना जिले के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अमिताभ मिश्र जी के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
नशामुक्ति और जनजागरण के इस महत्वपूर्ण कार्य में राष्ट्रवादी संघ की ओर से इस प्रयास में सहयोगी की भूमिका में रहते हुए, मैराथन में शामिल धावकों का उत्साहवर्धन करने और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए, प्रातः 05 बजे से स्वागत स्थलों पर विशेष स्वागत व्यवस्था की गई जिसके तहत गुरुद्वारे के पास, वंदना कॉन्वेंट स्कूल के पास और AJS हॉस्पिटल के पास तीन स्थानों पर प्रतिभागियों के स्वागत और उनके उत्साहवर्धन हेतु पुष्पवर्षा, शीतल जल, और ऊर्जावर्धक पेय का प्रबंध किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रवादी संघ से एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, संदीप गोस्वामी, संजय सोनी, विकास शर्मा, आकाश जैन, हरीश कुशवाह, नैतिक जादौन, हृदेश सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।

