मोबाइल कोर्ट में शासकीय भूमि विवाद का आपसी सहमति से कराया गया निराकरण
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में संचालित मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि संबंधी विवादों का आपसी सहमति से निराकरण कर ग्रामीणों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है।"
इसी क्रम में तहसील बमोरी अंतर्गत ग्राम नोराई पंचायत पाटन आज आवेदक कपिल, भविष्य सोनी एवं आवेदक ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा कलेक्टर के समक्ष जनसुनवाई में प्रस्तुत आवेदन में अवगत कराया की ग्राम नोराई स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 11 रकवा 5.44 हे भूमि जो कि शासकीय भूमि है तथा उक्त सर्वे नंबर में ही वाटरशेड योजना अंतर्गत पंचायत विभाग द्वारा तालाब भी निर्मित किया गया है, उक्त पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उक्त शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में आपसी विवाद भी था।
उक्त भूमि के विवाद में उभयपक्ष को विधिवत सूचना दी गई। बाद उभयपक्ष की उपस्थिति में शासकीय भूमि पर कब्जा संबंधी विवाद का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। उक्त संबंध मे आपसी सहमति पंचनामा भी बनाया गया जिसमें दोनों पक्षों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा नही करने तथा यथास्थिति बनाये रखने की सहमति भी दी गई। तथा ग्राम पंचायत सचिव को वाटरशेड तालाब की भूमि पर कब्जा ना होने एवं देखरेख किये जाने के सम्बंध में निर्देशित किया गया।
मोबाइल कोर्ट आयोजन के दौरान तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, थाना प्रभारी बमोरी दिलीप राजोरिया, सकलेश कुमार जाटव पटवारी ग्राम, पटवारी नरेश पटेलिया,विक्रांत भौसले,ग्राम पंचायत सचिव, कोटवार राजस्व का अमला उपस्थित रहा।
