Type Here to Get Search Results !

साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में गुना के दो खिलाड़ियों का चयन

 साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में गुना के दो खिलाड़ियों का चयन


कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं



गुना 


जिले के लिए गौरव का विषय है कि आगामी 16 से 18 जून 2026 तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली द्वितीय साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में गुना जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी चयन सूची के अनुसार गुना के अमन मांझी एवं निकुंज पाराशर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।


चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश से कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिनमें गुना के अमन मांझी एवं निकुंज पाराशर के साथ इंदौर के युक्ति पाटीदार एवं मीट गोयल शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी 14 जून 2026 से रांची में आयोजित राष्ट्रीय तैयारी शिविर में सहभागिता करेंगे, जिसके उपरांत वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक दुबे ने चयनित खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा साउथ एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, प्रदेश एवं जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.