Type Here to Get Search Results !

सेना और सैनिकों का सम्मान, देश की रक्षा

 सेना और सैनिकों का सम्मान, देश की रक्षा 

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने की सहयोग की अपील


गुना 

भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अंतर्गत कार्यरत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीदों की विधवाओं एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, गुना द्वारा आमजन से सहयोग एवं दान देने की अपील की गई है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विंग कमाण्डर श्री आशुतोष शुक्ला द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु इच्छुक नागरिक निर्धारित बैंक खाते अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी स्वेच्छानुसार दान राशि जमा कर सकते हैं। यह राशि सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के पुनर्वास एवं कल्याण संबंधी कार्यों में उपयोग की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि दान राशि पंजाब नेशनल बैंक, पी.बी. रोड, गुना स्थित खाते में जमा की जा सकती है। बैंक में दान राशि जमा कर जमा पर्ची जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गुना में भेज कर या मोबाईल नम्बर 9559416660, 7000769453 एवं 7415738893 पर व्हाटसएप द्वारा भेजकर पावती प्राप्त की जा सकती है। जमा पर्ची के साथ अपना नाम, जिला एवं स्थाई पता अवश्य लिखकर भेजें।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक की दान राशि देने वाले दानदाताओं को राज्यपाल द्वारा लोक भवन, भोपाल में सम्मानित किया जाएगा। उन्‍होंने आमजन से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण में सहभागिता राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अंतर्गत दी गई दान राशि पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 297(2)(के) के तहत आयकर में छूट का प्रावधान भी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.