संप्रेक्षण गृह गुना में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा शहीद दिवस
गुना
शासकीय संप्रेक्षण गृह गुना में सहायक संचालक एवं अधीक्षक श्री दिनेश कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में भगवान बिरसा मुंडा का शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक श्री अवधेश अवस्थी ने बालकों को बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों एवं जमींदारों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था।
कार्यक्रम में “बिरसा मुंडा से हमें क्या सीख मिलती है” विषय पर चर्चा आयोजित की गई, जिसमें बालकों ने शिक्षा, अनुशासन एवं स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लेखापाल श्री बाबू सिंह राजपूत ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और अपनी संस्कृति पर गर्व करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री आशीष सिंह रघुवंशी, हाउस मास्टर श्री मानसिंह चौहान, श्री लोकेंद्र सिंह धाकड़, श्री जय सिंह रघुवंशी, श्री अजय शर्मा, श्री मनोज भार्गव, श्री पीयूष बरेला, श्री विवेक खरे सहित संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे।
