Type Here to Get Search Results !

पॉलीहाउस, बैंक ऋण और बाजार—एक ही मंच पर मिलेगा समाधान

 पॉलीहाउस, बैंक ऋण और बाजार—एक ही मंच पर मिलेगा समाधान



गुना 


जिले में पॉलीहाउस आधारित गुलाब एवं अन्य उच्च मूल्य उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से आज 10 जून 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, गुना में पॉलीहाउस कृषकों एवं संबंधित हितधारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।


बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री किशोर कन्याल करेंगे। बैठक में प्रगतिशील कृषक, बैंक अधिकारी, पॉलीहाउस एवं ग्रीनहाउस निर्माता कंपनियां, ऑटोमेशन कंपनियां, कोल्ड चेन संचालक तथा गुलाब खरीदार शामिल होंगे।


बैठक में पॉलीहाउस परियोजनाओं हेतु बैंक ऋण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, गुलाब एवं अन्य उद्यानिकी उत्पादों के विपणन, खरीदारों से सीधे संपर्क, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग एवं पैकेजिंग सुविधाओं के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।


उप संचालक उद्यान जिला गुना केपीएस किरार ने जिले के सभी पॉलीहाउस कृषकों, देशी गुलाब उत्पादकों एवं प्रगतिशील किसानों से बैठक में उपस्थित होकर उपलब्ध अवसरों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.