Type Here to Get Search Results !

एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

 एसडीएम आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने खाद वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी


गुना, 

किसानों को समय पर एवं सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरोन सुश्री महिमा चौधरी ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के सहकारी समिति स्तर के खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समिति खजूरी एवं सहकारी समिति मूढ़राखुर्द पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने उपस्थित किसानों से ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से हो रहे खाद वितरण के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि समिति स्तर पर खाद उपलब्ध होने तथा ई-टोकन व्यवस्था लागू होने से उन्हें सुविधाजनक एवं पारदर्शी तरीके से खाद प्राप्त हो रही है। किसानों ने वर्तमान व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

एसडीएम सुश्री चौधरी ने समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि खाद का स्टॉक निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन दर्ज किया जाए तथा जारी किए गए ई-टोकनों के आधार पर किसानों को शीघ्र खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समिति प्रबंधकों को अपने सदस्य किसानों की सूची तैयार कर उनसे संपर्क स्थापित करने तथा अधिक से अधिक किसानों के ई-टोकन जनरेट कर नियमानुसार खाद वितरण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि समिति स्तर पर खाद वितरण की व्यवस्था से उर्वरक का विकेंद्रीकृत वितरण हो रहा है, जिससे किसानों को अपने क्षेत्र में ही आसानी से खाद उपलब्ध हो रही है और अनावश्यक भीड़ तथा परेशानी से राहत मिल रही है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री अमित जैन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामदीन धाकड़, समिति प्रबंधक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.