कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस के माध्यम से दी आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
काजल अहिरवार एवं कल्पना अहिरवार ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है तथा परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की थी। आवेदन पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी गुना से 10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। इसके पश्चात आवेदकों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। आवेदकों ने सहायता मिलने पर जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
